सुनील मिश्रा
हरिद्वार। चौक बाजार श्रीराम लीला समिति रजि० ज्वालापुर का 75वां वार्षिकोत्सव ध्वजारोहण का कार्यक्रम शुक्रवार को धूमधाम से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज धनगर एवं लव चौहान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया, वहीं इससे पूर्व ज्वालापुर उददेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ध्वजा पूजन के कार्यक्रम मे दोनों मुख्य अतिथियों ने शामिल होकर वैदिक मंत्रोचार व पूजा अर्चना की।

इस मौके पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष शशीकांत वशिष्ठ, महामंत्री शिवम अंगार सोडिया एवं कोषाध्यक्ष शिवम बंसल तथा समिति के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में आए दोनों मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाते हुए स्वागत किया। इस अवसर पर ध्वजा पूजन का कार्य पंडित हरि ओम जयवाल शास्त्री के द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में सुबोध बंसल, ईश्वर चंद जैन, गजेंद्र वर्मा, शांतनु सिखौला, चंद्रमोहन विद्याकुल, रामकुमार, डॉ0 अनिल, रमन पटवर आदि रामलीला समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग