क्राइम ब्यूरो
रुड़की। रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र से दोस्ती के नाम पर सम्बन्धों को तार तार करने वाली घटना प्रकाश में आयी है। जहां एक दोस्त अपने ही दोस्त की पत्नी को लेकर रफूचक्कर हो गया। इस मामले में पीड़ित दोस्त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नगला इमरती निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके दोस्त का घर पर आना जाना था। इस बीच दोस्त की पत्नी से बातचीत होने लगी और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल गया। पीड़ित पति ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं और बीती रात उसकी पत्नी अपने दोनों बच्चों को उसके पास छोडकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। उपनिरीक्षक महेंद्र पुंडीर ने बताया कि महिला की तलाश के साथ साथ मामले की जांच भी की जा रही है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग