Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, हरिद्वार में जहरीली शराब के मृतक परिजनों को 10 लाख मुआवजे की की मांग

मनोज सैनी

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विधायक चकराता प्रीतम सिंह ने आज माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें जनपद हरिद्वार में विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण के ग्राम फूलगढ़ व शिवगढ़ में जहरीली शराब से हुई दुःखद मौतों के विषय में अवगत कराते हुए पीड़ित परिवारों की दयनीय आर्थिक स्थिति के मद्देनजर मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा तथा चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दिये जाने का अनुरोध किया।

साथ ही प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से पथरी थाना क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने व बेचने के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने के लिये उच्च स्तरीय जांच कराये जाने का अनुरोध किया। इस दौरान जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान मौजूद रहे।

Share
error: Content is protected !!