Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

जान जोखिम में डालकर भगवान भरोसे सफर कर रहे हैं कोटद्वार- रिखणीखाल मुख्य सड़क मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्री, देंखे वीडियो

प्रभुपाल सिंह रावत

रिखणीखाल। रामनगर से रिखणीखाल जाने वाली बस के सवारियों से जानकारी मिली है कि कोटद्वार- रिखणीखाल मुख्य सड़क मार्ग पर अजीतपुर फार्म, डुमडौ के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा स्कवर का लेन्टर टूटने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, ये पता नहीं कि कितने समय से टूटा है। लोग जान जोखिम में डालकर भगवान भरोसे सफर कर रहे हैं। महिलाओं व बच्चों की चिल्लाने की धीमी आवाज भी आ रही है। अब ध्यान से देखिये कि इस पुलिया पर सरिया कितने एम एम का तथा कितनी दूरी पर लगा है तथा लेन्टर कितना पतला रहा होगा। ये सड़क प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना श्रीनगर के मातहत आती है।

 

अब आप देख रहे है कि बड़ी गाडियाँ कितनी मुश्किल से आर पार हो रही है।होंगी भी क्यों नहीं, लोगों को अपने घर तो जाना ही है। ये भी भ्रष्टाचार व घोटाले का ही एक भाग नजर आ रहा है। उत्तराखंड में हर गढ्ढे के नीचे भ्रष्टाचार व घोटाला दबा है। जितना खोदोगे उतना ज्यादा निकलेगा सड़क पर लगा टूटे भाग का सरिया नंगा दिखाई दे रहा है।
अब इस खबर के निकलने के बाद ही विभाग हरकत में आयेगा या नहीं? ये तो आने वाला वक्त ही बता पायेगा। वैसे स्थानीय लोगों ने विभाग के अवर अभियंता को सूचना दे दी है, उनका कहना था कि मौसम साफ होने पर ही सम्भव हो पायेगा। अब मौसम तो दशहरे के आसपास ही साफ होगा, तब तक न जाने यह स्कवर कितनी जानें अपने आगोश में ले लेगा।

Share
error: Content is protected !!