प्रभुपाल सिंह रावत
जनपद गढ़वाल के लैंसडौन विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत “पाणीसैण- बूथानगर” ( डबराड) सड़क निर्माण मार्ग का शिलान्यास दिनांक 09 नवम्बर, 2002 को तत्कालीन सांसद/ विधायक लेफ्टिनेंट जनरल अवकाशप्राप्त तेजपाल सिंह रावत द्वारा किया गया था। आरम्भ के दिनों में कुछ समय तक निर्माण कार्य ठीक चला लेग बाद में न जाने कौन सा रोग लगा कि निर्माण कार्य बन्द हो गया।उक्त सड़क मार्ग पर आश्रित गांवों के लोग तब से अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं तथा लगातार सड़क की बाट जोह रहे हैं कि कब सड़क बने लेकिन अभी तक सिर्फ आश्वासन के सिवाय निराशा ही हाथ लगी।
आज सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास हुए 20 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार गढ़वाल सांसद व विधायक को अवगत कराया गया। अभी विधान सभा चुनाव 2022 से पूर्व जनवरी 2022 में एक डेढ किलोमीटर कार्य हुआ लेकिन मतदान करने के बाद फिर सड़क बनाना भूल गये।


इसी सम्बन्ध में स्थानीय ग्रामीण मंगल सिंह कंडारी ने लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज व गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र व फोन से सम्पर्क साधा है। अब देखना है कि यह पत्र क्या गुल खिलाता है।यदि सन 2025 तक बन जाता है तो यह क्षेत्र भी राज्य के नम्बर वन में शामिल हो जायेगा।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद