मनोज सैनी
देहरादून। विधानसभा भर्ती मामले में गठित जांच समिति ने 2016, 2020, 2022 की भर्तियों को पूरी तरह से नियम विरुद्ध बताया है। समिति ने सभी भर्तियों को रद्द करने की सिफारिश की है। समिति ने 2014 पन्नों की रिपोर्ट तैयार की है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने सभी बैकडोर नियुक्यिों को निरस्त कर दिया है।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी विधान सभा में प्रेस वार्ता कर विधान सभा में हुई भर्तियों को लेकर कई बड़ी बातें कहीं हैं। उन्होंने कहा कि 2016 की 150 पद, 2020 तक की 6, 2021 तक की 72 भर्ती निरस्त की जा रही है क्योंकि नियुक्ति के लिए ना परीक्षा आयोजित की गई और ना ही किसी तरह की विज्ञप्ति जारी की गई।

वहीं 6 फरवरी 2003 के आदेश के अनुसार तमाम नियुक्ति को निरस्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला लिया, जिसके लिए शासन को प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाएगा। उपनल द्वारा 32 पदों पर की गई भर्तियां भी की निरस्त कर दी गई हैं। वहीं विधानसभा भर्ती प्रकरण में विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को निलंबित कर दिया गया है।
बताते चलें कि जांच समिति ने विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट कोटिया जांच समिति द्वारा गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को सौंप दी गई थी। विधानसभा अध्यक्ष को जांच रिपोर्ट सौंपते हुए जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया , एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद