मनोज सैनी
ऋषिकेश। चीला नहर से अंकिता भंडारी का शव बरामद कर लिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद सोशल साइट्स पर इसकी सूचना दी है। कहा है कि आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है।
दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी. रेणुका देवी जी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर इस गंभीर मामले की गहराई से त्वरित जांच के भी आदेश दे दिए हैं।
इससे पूर्व अंकिता भंडारी हत्याकांड में देर रात वनतरा रिसोर्ट में पहुंचा बुलडोजर और रिसोर्ट को ध्वस्त किया गया है।
दिन भर सोशल मीडिया और अन्य मीडिया के माध्यम से लोगों की मांग थी कि रिसोर्ट को बुलडोजर के द्वारा ध्वस्त किया जाए। पहले दिन में लोगों ने रिसोर्ट में तोड़फोड़ कर अपना गुस्सा जाहिर किया था। आरोपियों की पुलिस कस्टडी में ही पिटाई भी कर दी थी। देर रात यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट भी पहुंची रिसोर्ट में और रिसोर्ट के बाएं हिस्से को तोड़ा गया।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग