प्रभुपाल सिंह रावत
श्री नगर। अंकिता मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया से वार्ता करते हुए अंकिता के पिता और भाई ने अंकिता का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा है की जब तक अंकिता की पोस्टमार्टम की अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक वे अंकिता का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

इतना ही नहीं उन्होंने अंकिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी असंतोष जनक करार दिया और धामी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सबूतों को मिटाने के लिए रिसॉर्ट में तोड़ फोड़ की गई है। साथ ही उन्होंने अंकिता केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में जल्दी से जल्दी सुनवाई की मांग भी की है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।