ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार को स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान आने पर महापौर कार्यालय में धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें निगम के अधिकारियों, पार्षदों व कर्मचारियों के साथ साथ शहर के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। नगर निगम परिसर स्थित मेयर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों महापौर श्रीमती अनिता शर्मा, पार्षद गणों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में मिले इस पुरुस्कार के पीछे सबसे बड़ा हाथ सफाई कर्मचारियों का है। जिन्होंने दिन रात नगर की साफ सफाई में अपना बढ़ चढ़ कर योगदान दिया है। इस अवसर पर महापौर अनिता शर्मा ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। पिछले चार वर्ष से जनता की दिन रात सेवा कर रहे हैं। निगम का एक एक कर्मचारी कोरोना काल में भी सड़क पर जनसेवा में था। सभी की मेहनत का परिणाम है।
इस अवसर पर मुख्य नगर अधिकारी दयानंद सरस्वती, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पालीवाल, मुरली मनोहर, प्रदीप चौधरी, मनोज सैनी, त्रिपाल शर्मा, धर्मपाल, त्रिपाल शर्मा, हरीश शेरी, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, पार्षद सोहेल अख्तर, जफर अब्बासी, मेहरबान खान, तासीन अंसारी, नीतू बिष्ट, राजीव भार्गव, हरद्वारी लाल, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, सुनील कुमार, सतेंद्र वशिष्ठ, राजकूमार, जोनी राजौर, कुलदीप त्यागी, स्वाति, नेहा, दीपाली त्यागी, नावेज़ अंसारी, वसीम सलमानी, आशीष शर्मा, पार्वती नेगी, अखिलेश शास्त्री आदि उपस्थित थे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।