मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बीच बड़ी खबर आ रही है। जहां पथरी के फूलगढ़, शिवगढ़ में हुए शराबकांड की आरोपी महिला प्रत्याशी ने प्रधान का चुनाव जीत लिया है। शिवनगर ग्राम प्रधान सीट से महिला प्रत्याशी बबली देवी ने एक वोट से जीत हासिल की है। महिला प्रत्याशी को भी पुलिस ने मुकदमे में आरोपी बनाया है।

9 सितंबर को पथरी में हुए शराब कांड में 12 ग्रामीणों की जान गई थी, जिसमें आरोप लगा था कि शिवनगर ग्राम प्रधान सीट से चुनाव लड़ रही बबली देवी के पति विजेंद्र ने शराब बांटी थी। एसआइटी टीम ने आरोपी विजेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में महिला प्रत्याशी बबली देवी और उनके देवर नरेश को भी आरोपी बनाया था। बुधवार को आए परिणाम में आरोपी महिला ने जीत दर्ज की है। बहादराबाद ब्लॉक की शिवनगर ग्राम पंचायत से 10 प्रत्याशी मैदान में थे। यह सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए आरक्षित की गई थी। बबली देवी को 859 और स्वाती चौहान को 858 वोट मिले। मुमतेश को 504, दयावती को 465 वोट मिले। 3370 वोटरों में से 2737 ने मतदान किया था। इसमें रिकाउंटिंग भी करानी पड़ी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।