मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार में संविदा पर काम करने वाले कर्मचारी की विधवा भाभी ने पानी की टंकी पर चढ़कर खूब हंगाम किया, जिससे आस पास के लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार के नगर निगम, हरिद्वार में संविदा पर काम करने वाले धर्मवीर नामक कर्मचारी, जो आर्य नगर पानी की टंकी कैम्पस में निवास करता है, उसकी विधवा भाभी रेशमा उम्र 36 वर्ष ने लगभग 150 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर खूब हंगामा किया। महिला के इस तरह टंकी पर चढ़कर हंगामा करते देख आस पास के हजारों लोग इकट्ठा हो गए और उनकी जान हलक में हटक गई। वहां उपस्थित प्रत्यक्षदर्शी अतुल बादल ने महिला के टंकी पर चढ़कर हंगामा करने की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने आकर महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि महिला ने शराब पी रखी थी जिस कारण वह अपना आपा खो बैठी और पानी की टंकी पर चढ़ गई।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।