भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सहित दर्जनों अभियुक्त नामजद और 200-250 अज्ञात के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत।
सीसीटीवी फुटेज/ फोटो से की जा रही है पहचान
क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के नासरन ब्लॉक में दिनांक 28 और 29 सितंबर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की नारसन ब्लॉक की गुडमण्डी मंगलौर में 28 सितंबर से प्रारम्भ हुयी। मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की डियुटी लगायी गयी थी। मतगणना स्थल भवन में व आसपास व0उ0नि0 दीपकुमार, उ0नि0 मनोज गैरोला पीएसी आदि पुलिस बल तैनात की गयी था। मतगणना की प्रक्रिया दिनांक 28 व 29 सितंबर की देर शाम तक चली परन्तु मतगणना की प्रक्रिया के दौरान जिला पंचायत टिकौला सीट की मतगणाना में गडबडी का आरोप लगाते हुऐ भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के सैंकड़ों कार्यकर्ता भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिह के नेतृत्व मे गुडमण्डी मंगलौर के मुख्य गेट पर एकत्रित हो गये तथा पुनः मतगणना की मांग करते हुऐ मतगणना स्थल ( स्ट्राग रुम ) में जाने की जिद करने लगे व रास्त्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियो द्वारा काफी समझया गया तथा मौके से चले जाने हेतु कहा लेकिन वे नही माने। घंटों मशक्कत के बाद उक्त भीड ने जबदस्ती पुलिस बल के साथ धक्का मुक्की कर, धक्का देकर मण्डी का मुख्यगेट खोल दिया तथा मौजूद पुलिस बल पर पथराव करने लगे। मौजूदा पुलिस द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर भीड को तितर-बितर किया गया। उग्र भीड द्वारा किये गये पथराव में चौकी प्रभारी मंगलौर सहित अन्य पुलिस कर्मी गम्भीर रुप से घायल हो गये। पथराव कर रहे लोगों मे से 12 व्यक्तियों निकेतन पुत्र ओमी निवासी ग्राम सढौली थाना झबरेडा, रविन्द्र पुत्र जम्मल निवासी ग्राम सढौली थाना झबरेडा, जोनी पुत्र ब्रहमपाल निवासी ग्राम कुरडी थाना मंगलौर, शिवम पुत्र राजवीर निवासी ग्राम कुरडी थाना मंगलौर, सुरेश पुत्र हरपाल निवासी ग्राम उदलहेडी थाना मंगलौर, आदित्य राणा पुत्र यादवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम उदलहेडी थाना मंगलौर, सुमित पुत्र नेत्रपाल निवासी ग्राम उसका थाना मंगलौर, अश्वनी पुत्र शेरसिंह निवासी ग्राम ठसका थाना मंगलौर, अजय पुत्र पप्पू सिंह निवासी लालचन्दवाला थाना खानपुर हरिद्वार, मेघराज उर्फ गुड्डु पुत्र समय सिह निवासी ग्राम उदलहेडी थाना मंगलौर, सन्नी पुत्र राकेश निवासी ग्राम शेरपुर थाना झबरेडा हरिद्वार, सुरेश पाटिल पुत्र सुरेश निवासी भक्तोवाली, झबरेडा, हरिद्वार को मौके पर ही गिरफ्तार कर इनके तथा अन्य उपद्रवियों के विरुद्ध धारा 147,148,149, 307, 332, 333, 353, 341,188, 34, 336, 427 आईपीसी और 7 सीएलए एक्ट तहत पंजीकृत किया गया। 200 से 250 अज्ञात अभियुक्त गणो की मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पहचान कर नाम प्रकाश में लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। देर रात्रि में कोतवाली मंगलौर पुलिस द्वारा घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त सुरेश पाटिल को भी गिरफ्तार किया गया।
बताते चलें कि यदि उपद्रवी मतगणना स्थल गुड मंडी बैंगलोर का गेट खोल कर मतगणना वाले स्थान पर पहुंच जाते हैं तो इनके द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता था जिससे चुनाव परिणाम भी प्रभावित हो सकता था। पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ का परिचय देते हुए आवश्यक बल प्रयोग कर उपद्रवियों को मतदान स्थल के अंदर घुसने नहीं दिया। घटनास्थल से पुलिस ने बरामद
350मोटर साइकिल, 1 मारुति कार अल्टो, मौके से भीड द्वारा छोड़ी गई चप्पले, पत्थर व ईट के टुकडे, तोडी गई गाडियो के शीशे बरामद किए हैं। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी महक सिह प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी, मांगे राम अध्यक्ष विधानसभा खानपुर आजाद समाज, अंकुल निवासी लिब्बरहेडी, रिंन्की गौतम निवासी खालास मंगलौर, अनुराग पंत विधानसभा अध्यक्ष, प्रवीण कुमार निवासी ढण्ढेरा के साथ 200-250 अज्ञात व्यक्ति फरार है।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग