राहुल
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी के श्रीकोट में अंकिता भंडारी के परिजनों से मुलाकात की और भरोसा दिलाया कि पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई कराते हुए अंकिता के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पौड़ी जनपद अंतर्गत श्रीनगर के डोभ श्रीकोट गांव पहुँचे और अंकिता के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मामले की जांच को डीआईजी पी.रेणुका देवी के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम गठित की गई है जिसने अपनी जांच प्रारंभ कर दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस हत्याकांड के तीनों आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है और जांच में जिन भी लोगों की भूमिका संदेह के दायरे में है उन पर भी कानून सम्मत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत भी मौजूद थे।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग