मनोज सैनी
हरिद्वार। अकिंता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार गुनहगारों के सारे साक्ष्य मिटाने में लगी है तथा केस को कमजोर करने में लगी है। उत्तराखंड की जनता बार-बार सीबीआई जांच की मांग कर रही है परंतु यह सरकार इस केस को खत्म करने की ओर ले जा रही है। इसी को लेकर आज महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भगत सिंह चौक से चंद्राचार्य चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया तथा सरकार से मांग की गई है कि इस केस की तुरंत सीबीआई जांच कराई जाए तथा दोषियों को तुरंत फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करके फांसी की सजा सजा देने का कार्य करें, अन्यथा कांग्रेस लगातार सड़कों पर रहेगी और जनता की आवाज को उठाने का कार्य करेंगी। कांग्रेस हमेशा महिलाओं की रक्षा के लिए पहले भी सड़क पर उतरी है और आगे भी महिलाओं की सुरक्षा की मांग उठाती रहेगी। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ, महिलाओं के साथ, बुजुर्गों के साथ और उत्तराखंड की जनता के साथ खड़ी है और हमेशा खड़ी रहेगी इतिहास गवाह है। केंडिल मार्च में पूर्व राजय मंत्री डा संजय पालिवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी,महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे, पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर, सपना सिंह, आशा यादव, अरविंद चंचल, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद रियाज मन्नू, पार्षद अमन गर्ग, पार्षद सोहेल कुरेशी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर चौधरी, अशोक उपाध्याय, अध्यक्ष आईटी अध्यक्ष आकाश बिरला, आईटी प्रदेश सचिव शुभम जोशी, पूर्व युवा अध्यक्ष रवीश भटीजा, अरविंद चंचल, त्रिपाल शर्मा, कपिल रोहिल्ला, आईटी प्रदेश सचिव शुभम जोशी, कैलाश प्रधान, बी के सिन्हा, डॉ वसीम सलमानी, गौरव चौहान, वीरेंद्र भारद्वाज,महेंद्र गुप्ता,राजेंद्र गुप्ता,सुरेंद्र बाल्मीकि आदि अनेक कांग्रेसजन मौजूद उपस्थित रहे।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।