क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास खड़ी होकर अश्लील हरकतें करने व गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रही 5 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की हरिद्वार रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाएं आने जाने वाले लोगों की साथ अश्लील हरकतें कर रही हैं तथा अपशब्दों का भी प्रयोग कर रही है, जिससे आने जाने वाले लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए रेलवे स्टेशन के आसपास अश्लील हरकते करते हुए 5 महिलाओं सोनिया पत्नी शुभम शर्मा निवासी जमालपुर कनखल, काजल पत्नी जितेंद्र कुमार बाय वाला मेरठ (उत्तर प्रदेश) नेहा कश्यप पत्नी रोहित कश्यप बिरला घाट कोतवाली हरिद्वार, सुनीता पत्नी राजकुमार रावली महदूद सिडकुल, हरिद्वार, सर्वजीत पत्नी जबर सिंह रेलवे स्टेशन मायापुर हरिद्वार को 294 आईपीसी के अंतर्गत गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।