मनोज सैनी
हरिद्वार। आज देहात क्षेत्र (मंगलौर) भ्रमण से वापस लौटते समय एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह सामने से आ रही स्कूल बस में अचानक चढ़ गए। जहां बच्चों के साथ खुशनुमा पल बिताते हुए उनको बाल दिवस की शुभकामनाएं दी।
अचानक एसएसपी को अपने बीच पाकर आश्चर्यचकित हुए बच्चों को एसएसपी द्वारा चॉकलेट वितरित की गई एवं हल्के फुल्के अंदाज में कुछ सवाल भी पूछे गए। जिस पर सही जवाब देने वाले छात्रों को दो-दो चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। चहल पहल के इस माहौल में बच्चों को “भविष्य के सपनों को साकार करने हेतु जरूरी टिप्स” दिए। श्री अजय सिंह द्वारा पूर्व में भी बतौर एसपी सिटी देहरादून रहते हुए चिल्ड्रंस डे पर ऐसे ही अचानक बच्चों से मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई की गई थी।

More Stories
श्री गंगा सभा चुनाव का बजा बिगुल: आगामी चुनाव हेतु प्रधान सभा ने सर्वसम्मति से किया चुनाव आयोग का गठन।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग