सुनील मिश्रा
हरिद्वार। धर्मांतरण रोधी संशोधन विधेयक उत्तराखंड विधान सभा मे पारित होने पर शुक्रवार को तीर्थ पुरोहित समाज ने हर की पौड़ी पर जयघोष के साथ माँ गंगा का दुग्धाभिषेक किया। इस अवसर पर पंचायती धड़ा फिराहेड़ियान(रजि) के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ ने माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित इस विधेयक को विधान सभा मे पारित कराने वाले समस्त विधायको का आभार व्यक्त किया। धडे के मंत्री सचिन कौशिक ने विधेयक में जबरन व दबाव में धर्म परिवर्तन कराने वालों के लिए 10 वर्ष तक कि सजा के प्रावधान का स्वागत किया। समाज सेवी सेवाराम मिश्रा ने इस विधेयक को आवश्यक व उपयोगी बताया।

इस अवसर पर उमेश कौशिक, मोहित गोस्वामी, अभिषेक वशिष्ठ, रजत सिखौला, ब्रह्म अवतार शर्मा, शिवम अधिकारी, सुनील चाकलान, पप्पू कुएवाले, अनिल कौशिक, वासु लूतिये, शिव नारायण जोशी, बृजेश वशिष्ठ, राजेन्द्र वशिष्ठ,आदि उपस्थित हुए।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।