ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखण्ड कांग्रेस के पूर्व महासचिव वरूण बालियान के नेतृत्व में आज कोतवाली ज्वालापुर के बाहर उद्योगपति यू सी जैन की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
धरने को संबोधित करते हुए वरुण बालियान ने कहा की जिस प्रकार यू सी जैन और उनके स्कूल के प्राधानाचार्य पर उन्ही के स्कूल की एक शिक्षिका द्वारा इतने गंभीर आरोप लगाये है और मुकदमा दर्ज होने पर भी उक्त दोनो व्यक्तियो की गिरफ्तारी नही की गई।
वरुण बालियान ने कहा की जैन के भाजपा और संघ से नजदीकियों के कारण पुलिस अधिकारी दबाव में है और सरकार के इशारे पर मुकदमे को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर और सोम त्यागी ने कहा की भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देती है और एक तरफ बेटियों का शोषण करने वालों को संरक्षण देती है। उन्होने कहा की पुलिस को सरकार के दबाव मे नही बल्कि पार्दर्शिता से इस मामले मे काम करना चाहिए। उन्होने कहा यदि पीड़ित शिक्षिका को न्याय नही मिला तो आंदोलन तेज किया जायेगा।
पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी और हाजी इरफान अंसारी ने कहा की यदि पुलिस सरकार के चहेतों को इस प्रकार खुला संरक्षण देगी तो आम जनता का विश्वास पुलिस से कम होगा। पुलिस ने अभी तक दोनो अभियुक्तो को जांच के लिए थाने तक मे नही बुलाया। इससे साफ है पुलिस सरकार के दबाव मे अपराधियो को बचाना चाह रही है।
धरने को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तेलूराम प्रधान, मुकर्रम अंसारी, अमन गर्ग, सुनील कुमार, युवा कांग्रेस महासचिव महबूब आलम, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, नीतू बिष्ट, नाहिद कुरैशी, सुमित त्यागी ने संबोधित किया व संचालन अंकित चौहान द्वारा किया गया। धरनास्थल पर हरजीत सिंह, प्रदीप जगजीतपुर, वसीम सलमानी, कादिर अंसारी, फरमा़न, अनिल चौहान, चंद्रशेखर चौधरी, इमरान, आमिर, नवाज, आयुश सैनी, अथर अंसारी, पुनीत कुमार, रजत सोलंकी, नावेज अंसारी, दिव्यांश अग्रवाल, लाली, भूपेंद्र वशिष्ठ, अंकित चौधरी, सचिन कुमार, सुनील चौधरी आदी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।