Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका गांधी का 51वां जन्म दिन

मनोज सैनी

हरिद्वार। आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी का 51 वां जन्मदिन मां गंगा के तट पर गंगा जी को पुष्प अर्पित करके मनाया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जब से सोनिया जी बीमार हुई है प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उनके भारत जोड़ों यात्रा में भी पूरा सहयोग करके उनको एक शक्ति दे रही हैं राहुल गांधी को बता रही हैं कि वे अकेले नहीं हैं मैं भी उनके साथ हूं।पूर्व राज्य मंत्री डॉ संजय पालीवाल व पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी जी ने भी प्रियंका जी के जन्मदिन पर मां गंगा से उनकी दीर्घायु होने की कामना की तथा संयुक्त रूप से कहा कि जिस तरह हिमाचल में प्रियंका गांधी ने लगातार रैलियां करके लोगों का दिल जीत लिया तथा कांग्रेस की सरकार बनवाई इसी तरह वह भारत भ्रमण करके एक नई राह लोगों को दिखाएंगे। महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे,पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी, जिलामहासचिव सपना सिंह,प्रदेश युवा प्रवक्ता नीतू सिंह ने भी प्रियंका जी के जन्मदिन पर मां गंगा से प्रार्थना की तथा प्रियंका गांधी व राहुल गांधी को भारत का भविष्य बताया। कार्यक्रम में युवा जिला अध्यक्ष कैश खुराना, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, कनखल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, चौधरी बलजीत सिंह,अशोक उपाध्याय, दिनेशपुंडीर, ई आकाश बिरला, महेंद्र गुप्ता, वसीम सलमानी, पार्षद मेहरबान खान, बृजमोहन बड़थ्वाल, हरद्वारी लाल, सत्यपाल शास्त्री, वसीम सलमानी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद तासीन अंसारी, राजकुमार ठाकुर, राजेश चौहान आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!