ब्यूरो
चमोली। जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत स्थित सभी भवनों का टेक्निकल टीमों के माध्यम से सर्वेक्षण कार्य जारी है। नगर क्षेत्र में 760 भवन चिन्हित किए जा चुके हैं जिनमें दरारें है। इसमें से 128 भवन असुरक्षित पाए गए। इन भवनों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर अस्थायी विस्थापन किया गया है।
जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत प्रभावित भू-भवन स्वामियों को विशेष पुनर्वास पैकेज एवं एकमुश्त ग्रान्ट की धनराशि 1.50 लाख वितरण किया जा रहा है।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।