मनोज सैनी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन कैबिनेट बैठक में आज जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया गया। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है। जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए हैं। आज की कैबिनेट बैठक में निम्न लिखित फैसले लिए गए हैं।
■ 45 करोड़ की आर्थिक सहायता को कैबिनेट ने जारी की मंजूरी
■ 05 जगहों को पुनर्वास के लिए किया कैबिनेट ने चिन्हित
■ चार हजार की जगह 5 हजार किया गया प्रभावित परिवारों के लिए किराया की दर
■ एक हजार की किराए राशि कैबिनेट ने बढ़ाई ।
■ कैबिनेट में मौजूद मंत्रियों ने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का लिया फैसला |
■ जोशीमठ आपदा प्रभावितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे मंत्री एक माह का वेतन।
■ राहत शिविरों में रह रहे लोगों को 450 रुपये खाने के एक दिन के लिए दिए जाएंगे।
■ यदि कोई राहत शिविर के बजाय खुद से खाना बनाता है तो उसे भी एक दिन के एक व्यक्ति के 450 रुपये खाने का दिया जाएगा।
■ विस्थापन के लिए 15 हजार रुपये प्रति पशु दिए जाएंगे
■ बड़े पशुओ के लिए चार 80 रुपये और छोटे पशुओं के लिए 40 रुपये दिए जाएंगे
■ नवंबर महीने से 6 महीने के लिए बिजली और पानी के बिल माफ किये गए।
■ साल तक सहकारी बैंक से लिए गए लोन को अगले एक साल तक न भरने की छूट
■ वाणिज्यक व सरकारी बैंक की किस्त पर एक साल तक रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।