ब्यूरो
हरिद्वार। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बीएचईएल हरिद्वार में आज एक सद्भाव मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय शासन-प्रशासन के गणमान्य व्यक्ति, पत्रकारिता जगत के प्रतिनिधि, बीएचईएल के पूर्व वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बीएचईएल के ग्राहक प्रतिनिधियों आदि ने अपनी गरिमामय उपस्थिति से इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सद्भाव मिलन कार्यक्रम के मेजबान बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
परस्पर संवाद के दौरान श्री प्रवीण चन्द्र झा ने देश के विकास को लेकर बीएचईएल के प्रयासों को साझा करते हुए कहा कि हम सब अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रयास करें और यही सच्ची देश सेवा होगी। उन्होंने बीएचईएल की प्रगति में सभी स्थानीय निकायों, मीडिया तथा जनता का महत्वपूर्ण योगदान बताते हुए बीएचईएल की ओर से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथियों के अलावा महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा, अनेक महाप्रबंधकगण, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता, यूनियन, एसोसिएशन एवं फैडरेशन्स के प्रतिनिधि, गणतंत्र दिवस समारोह समिति के सदस्य तथा बड़ी संख्या में बीएचईएल के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।