हिमांशु
बहादराबाद। बहादराबाद में नकाब पॉश बदमाशो ने आतंक मचा दिया है। नकाब पोश बदमाशों ने देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक साथ सात दुकानों के शटर फाड़ डाले और रात के अंधेरे में लाखो का समान भर ले गए। मोटर साइकिल के जरिए चार नकाब पोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। नकाबपोश बदमाशों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नकाब पोशों द्वारा की गई वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय रोहालकी किशनपुर के पास बनी मार्किट में देर रात नकाब पोश बदमाशों ने दुकानों के शटर तोड़कर दुकानों में रखे सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
नकाबपोश बदमाशों द्वारा की गई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।