मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री विनय शंकर पाण्डेय ने शासकीय कार्यहित में श्री दयाराम, अपर तहसीलदार, रूड़की को तत्काल प्रभाव से तहसीलदार, भगवानपुर के पद पर तैनात किया जाता है। श्री दयाराम, तहसीलदार, भगवानपुर को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर अविलम्ब कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।
उक्त के अतिरिक्त तहसीलदार, रूड़की अपने वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर तहसीलदार, रूड़की के पदेन दायित्त्वों का निर्वह्न करना सुनिश्चित करेंगी, जिसके लिए उन्हें पृथक से कोई वेतन आदि देय नही होगा।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।