ब्यूरो
हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित राज्य कर विभाग (जीएसटी) के कार्यालय परिसर में बुधवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिल लाओ और इनाम पाओ योजना के तहत 41 विजेताओं को स्मार्ट मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ईयर पोड्स जैसे आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। उत्तराखंड सरकार कि इस योजना के तहत नवंबर में खरीदारी एवं जीएसटी बिल को राज्य कर विभाग के बीएलआईपी-ऐप पर अपलोड करने वाले हरिद्वार के 41 विजेताओं को पुरस्कार का वितरण किये गये।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ज्वाइंट कमिश्नर श्री अजय कुमार ने लोगों से अपील की कि सामान खरीदने के बाद जीएसटी बिल जरूर लें तथा उस बिल को राज्य कर विभाग के बीएलआईपी-ऐप पर अपलोड करें तथा ऐप पर अधिक से अधिक संख्या में बिल डालने वालों को राज्य सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया जायेगा।
पुरस्कार प्राप्त करते हुए उपभोक्ताओं ने सरकार की इस योजना की सराहना की और अधिक से अधिक जीएसटी बिल को ऐप पर अपलोड करने का एवं सोशल मीडिया से योजना का प्रचार प्रसार करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जॉइंट कमिश्नर (कार्यपालक) श्री अजय कुमार, डिप्टी कमिश्नर श्री रोशनलाल, श्री धर्मेंद्र राज श्री वीर सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर श्री रजनीकांत शाही, श्री चंचल चैहान व राज्य कर अधिकारी श्री विन्ध्यांचल सिंह, श्री नवनीत सिंह एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, श्री मिनेश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।