मनोज सैनी
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के अंर्तगत गांव बहादुरपुर जट में विगत दिनों दलित महिला के साथ बलात्कार का प्रयास व विरोध करने पर मारपीट, गाली गलौच की थी। जिसको लेकर भीम आर्मी ने पीड़िता के बेटे के साथ जाकर थाना पथरी में गांव बहादुरपुर जट के ही आरोपी शैलेंद्र चौधरी पुत्र श्री राजेंद्र चौधरी निवासी के खिलाफ तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा अभी तक भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। इसी को लेकर पीड़ित परिवार व भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी कांशीराम हरिद्वार ने पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए थाना पथरी का घेराव का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन करने वालों में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष मोनू राणा आजाद समाज पार्टी कांशीराम हरिद्वार व विनोद मेघवाल मण्डल महासचिव उत्तराखंड, विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार ग्रामीण विकास तेजयान, राहुल कुमार, राहुल गौतम जी, विधानसभा महासचिव अंकित राज,शुभम देव,आशीष प्रधान,अनीस अली, मिडिया प्रभारी सचिन कुमार, राजपाल बंगला, राहुल कुमार, सुमित लाम्बा, जिला सचिव विकास इककड, दीपक कुमार बादशाहपुर, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।