सुनील मिश्रा
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने मंगलवार को नगर निगम कर विभाग के कर्मचारियों को राजस्व वसूली अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उनकी पीठ थपथपाते हुए सभी कर्मचारियों को अपनी ओर से बधाई दी। बता दें नगर निगम कर विभाग के कर्मचारियों ने इस बार नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में गत पिछले वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इस बार वित्तीय वर्ष 2022-23 में तेजी के साथ राजस्व वसूली अभियान चलाते हुए आज दिनांक 28 मार्च 2023 तक टैक्स धारकों से 8 करोड़ 14 लाख की सर्वाधिक राजस्व वसूली अर्जित की जबकि पिछली बार कर विभाग द्वारा मात्र 7 करोड़ 48 लाख रुपयों का ही राजस्व वसूल किया गया था। जिस पर आज नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने कर विभाग के समस्त कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन कार्य के लिए अपनी ओर से उन्हे बधाई देते हुए सभी कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने सभी नगर वासियों को इस कार्य में सहयोग करने पर अपनी ओर से बधाई देते हुए सभी टैक्स धारक लोगो से 31 मार्च 2023 तक अपना टैक्स जमा करने की अपील की है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।