मनोज सैनी
हरिद्वार। गृह मंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर उनका विरोध और काले झंडे दिखाने हेतु चंद्राचार्य चौक पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती विमला पांडेय के नेतृत्व में एक हुई महिलाओं को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विमला पांडेय ने कहा कि देश की आज़ादी के बाद ऐसा डरा हुआ प्रधानमंत्री और गृह मंत्री कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि डरता वही है जिसके मन में चोर होता है और जिसने गलत किया है। गिरफ्तार होने वाली महिलाओं में पूर्व अध्यक्ष अंजू दिवेदी, निशा शर्मा, गार्गी राय, मंजू रानी, सपना सिंह, किरण सिंह आदि नेत्रियां शामिल हैं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।