
मनोज सैनी
हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा ने कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता पूर्व पार्षद अमन गर्ग को हरिद्वार महानगर कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है।
देहरादून में अमन गर्ग को मनोनयन पत्र सौंपते हुए उन्होंने कहा कि युवा साथी अमन गर्ग हरिद्वार में महानगर अध्यक्ष श्री सतपाल ब्रह्मचारी के साथ कदम ताल करते हुए कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सारस्वत, मुरली मनोहर, महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने स्वतंत्रता सेनानी स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया ध्वजारोहण।
सैनी सभा(रजि0), सैनी आश्रम ज्वालापुर की आम सभा की बैठक संपन्न।, हजारों हजार लोगों ने किया प्रतिभाग, पास किए 6 प्रस्ताव।
पंचायत चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने पर कांग्रेसजनों ने मिठाई बांटकर मनाई खुशी।