क्राइम ब्यूरो
विकासनगर। उत्तराखंड की राजधानी में देह व्यापार का गोरख धंधा दिन दूनी रात चौगुनी गति से बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन पुलिस इसका भंडाफोड़ भी करती रही है। इसी कड़ी में देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के संजीवनी रिजॉर्ट्स छापा मारकर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि 15 पीड़िताओं को बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह सीओ स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने होरावाला के एक रिसॉर्ट में छापा मारा। जिसमें अनैतिक देह व्यापार होता पाया गया। पुलिस ने 15 पीड़िताओं को बरामद किया है। तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्रवाई अभी जारी है। सभी पीड़िता हरियाणा की बताई जा रही हैं।
रिजॉर्ट में छापेमारी के बाद वहां से भारी मात्रा में चरस, दूसरे राज्यों की शराब की बोतलें , संदिग्ध अवस्था में तमाम युवतियां बरामद हुईं । तमाम सावधानियों के बावजूद रिजॉर्ट संचालक और संदिग्ध वस्तुओं के साथ कुछ लोग फरार होने में सफल हो गये।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।