मनोज सैनी
हरिद्वार। लोगों के साथ घुलमिलना और सादगी के चलते ही उत्तराखंड की राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इसकी एक बानगी देखिए जब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक्कड़ कला में निकाली गई शोभायात्रा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शामिल होने जा रहे थे तो रास्ते में शोभा यात्रा के दौरान हरीश रावत ने डीजे पर चल रहे गाने पर बच्चों के साथ काफी देर तक डांस किया।
अपने बीच मुख्यमंत्री हरीश रावत को डांस करता देख बच्चे भी खूब खुश हुए और रावत के साथ डांस करते रहे। इस उम्र में हरीश रावत के इस जिंदादिली अंदाज की भी स्थानीय लोगों में खूब चर्चा हो रही है। इस मौके पर उनकी पुत्री विधायक अनुपमा रावत भी मौजूद रही।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर किया 49 किलो नकली पनीर नष्ट।
संवाद कार्यक्रम: कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार।
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।