मनोज सैनी
हरिद्वार। 4 फ़रवरी की सांय भेल हरिद्वार में भगत सिंह चौक के पास गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो सगी बहनों का जिलाधिकारी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आपदा राहत से 4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा के क्रम में आज मृतक आँचल के परिजनों को 04 लाख का चैक क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से वितरित करवा दिया गया है।
बता दें कि 4 फरवरी, मंगलवार को खराब मौसम के बीच शाम 5 बजे करीब भेल में मध्य मार्ग पर भगत सिंह चौक के पास सड़क किनारे लगा विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया जिसकी चपेट में आई स्कूटी सवार टिबड़ी निवासी 2 बहनें आ गई। जिसमे आंचल की मौत हो गई जबकि सोनिया घायल हो गई।

More Stories
अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां।
कांवड़ मेला 2026 के दौरान 7 निर्माता कंपनियों को नोटिस।
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।