सुनील मिश्रा
हरिद्वार। आज हर की पैड़ी क्षेत्र के सीसीआर टावर के पास नाम बदलकर रह रहे मुस्लिम ठीएदारों को श्री गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉक्टर सिद्धार्थ चक्रपाणि एवं गंगा सेवक दल के सचिव उज्ज्वल पंडित ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया तथा तुरंत ही ठियों को हटवा दिया।
श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों को जानकारी मिली थी की कुछ गैर हिन्दू मुस्लिम लोगों ने ठिए जमा लिए हैं। यहां इसी की आड़ में कई विधर्मी कार्य कर रहे हैं। आज श्री गंगा सभा के स्वागत मंत्री डॉ० सिद्धार्थ चक्रपाणि एवं गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित पहुंचे ओर नाम पता किया तो किसी ने अपना नाम आशीष बताया तो किसी ने अपने पिता का श्री कल्लन बताया और किसी ने अपना निवास भीमगोडा बताया। जब इनके आधार कार्ड वा नाम शक्ति से पूछे तो एक का नाम अजमल तो एक का आसिफ तो एक का कल्लन अहमद निकला। जिसकी सूचना तुरंत महामनत्री तन्मय वशिष्ठ को दी गई। जिन्होंने एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार से बात की एसपी सिटी ने पुलिस को भेज कर सभी को गिरफ्तार करवा लिया गया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।