मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए है कि वे अपनी तैयारियां एवं व्यवस्था तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी होने के बावजूद भी सभी विभाग अपनी अपनी तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को पूर्ण करने में लगे हुए है । अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग मनोज ने अवगत कराया है कि केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी होने के बावजूद विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे कार्मिकों द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनीश ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में घोड़े खच्चरों को गरम पानी उपलब्ध कराए जाने के लिए मीठा पानी, निमचोली, भीमबली,जंगल चट्टी , घौड़ा पड़ाव आदि स्थानों में घोड़े खच्चरों को गरम पानी उपलब्ध कराए जाने हेतु गीजर स्थापित कर दिए गए है। यात्रा से संबंधित विभाग अपनी अपनी तैयारियों में तत्परता से कार्य कर रहे है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद