क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी में 3 बच्चों के बाप पर कक्षा आठ की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बाप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और कॉलोनी में किराए के मकान पर रहते हैं। पुलिस आरोपी और छात्रा के बयान दर्ज करने में जुटी है। घटना शनिवार दोपहर की है, जब नाबालिग ट्यूशन पढ़कर अपने किराए के मकान में पहुंची तो तीन बच्चों का बाप कमरे में घुस आया। उस वक्त नाबालिग घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
शनिवार दोपहर गैस प्लांट चौकी से सटे एक कॉलोनी में कक्षा आठ की छात्रा ट्यूशन पढ़कर अपने घर लौटी थी। उस समय बराबर के किराएदार तीन बच्चों का बाप नाबालिग के पीछे पीछे उसके कमरे में घुस गया। गैस प्लांट चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि मामले में नाबालिग के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत मिली है। मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर ले गए हैं मुकदमा भी दर्ज किया जा रहा है।

More Stories
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।
नाबालिक लडकी के साथ दुष्कर्म एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को धर दबोचा।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कई बूथों का किया निरीक्षण: कहा। कहा नोटिस मिलने पर किसी भी मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं।