सुरेंद्र शर्मा
हरिद्वार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन(रजि0) के सचिव नागेंद्र कुमार सक्सेना ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि दिनांक 24 अप्रैल को एक महासभा समय 11:30 बजे चार कक्ष में आहूत की गयी है। जिसमें वर्ष 2023-24 का वार्षिक चुनाव दिनांक 27 अप्रैल को होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें दिनांक 25 अप्रैल को नामांकन पत्र व दिनांक 26 अप्रैल को जॉच व नाम वापसी है। जिसमें सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये। जिनमें मुख्य चुनाव अधिकारी बलबीर सिंह एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी विनोद चन्द्रा एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी सतीश चौधरी एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी पवन चौहान एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारी राव फरमान अली एडवोकेट है।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।