लखपत सिंह राणा
रुद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली आज गौरीकुंड से प्रस्थान कर केदारनाथ धाम पहुंच चुकी है। रास्ते में पंचमुखी उत्सव डोली का श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया तथा हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी बाबा के उत्सव डोली पर फूल वर्षा की गई। केदारनाथ धाम पहुंचने पर भक्तों ने बाबा की डोली का जयकारों के साथ भारी संख्या में स्वागत किया। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को 6:20 पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे जिसके लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है।


More Stories
कांवड़ यात्रा निर्विघ्न सकुशल हुई सम्पन्न। 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर हुए रवाना।
चमोली में बादल फटने से हुई तबाही, तिनके की तरह बह गया पुल। बीआरओ कर्मचारी लापता। देखें वीडियो
गोल्ड लोन के लिए गिरवी रखे सोने के आभूषण मय मुआवजा लौटाने का आदेश। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दिया यूको बैंक को आदेश।