मनोज सैनी
हरिद्वार। पिछले काफी समय से देवभूमि हरिद्वार में सैक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली और पंजाब की लडकियों से हरिद्वार के होटलों में जिस्मफरोशी कराने का पर्दाफाश करते हुए हरिद्वार के दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। वहीं लडकियों को जिस्म फरोशी में धकेलने वाली सपना राजपूत व उसके सहयोगी सोनू की तलाश की जा रही है। दोनों लडकियों को भी आजाद कराया गया है।
हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने कड़ी कार्यवाही की। लगातार मिल रही देह व्यापार की सूचनाओं का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में खुद ग्राहक बन कर दलाल से व्हाट्सएप पर बात की। दलाल द्वारा व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेज कर रेट तय करने के साथ होटल की जानकारी साझा की गई।
इसके बाद 4 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बनकर बताए गए होटल हिल व्यू में गए। बाकी पूरी टीम कुछ दूरी पर रुक गई। ग्राहक बनकर होटल गए पुलिस कर्मियों को होटल संचालक द्वारा 2 अलग-अलग कमरों में 2 लड़कियों के होने की बात बताई, जिस पर ग्राहक बनकर गए पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी टीम को इसकी जानकारी दी।
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने बताए गए कमरों को खुलवाने पर 2 अलग-अलग कमरों से 2 लड़कियां मिली। लड़कियों ने बताया कि वो काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी, जिनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई, जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान व सोनू से कराई जिनके द्वारा इनको पैसों का लालच देकर इस गलत धंधे में धकेल दिया गया। सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और इबदुल्लाह उर्फ रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने-अपने होटलों होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में कमरे उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने होटल मैनेजर हिल व्यू इबदुल्लाह उर्फ रिहान निवासी निवासी ग्राम रसूलपुर दबेढी थाना कोतवाली बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर उप्र व होटल मैनेजर रैमसन मुकेश शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा निवासी जींद थाना सदर जिला जिंद हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सोनू व सपना राजपूत फरार बताए गए हैं।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने किया रेस्टोरेंट, मिठाई की दुकानों का निरीक्षण। पेंटागन स्थित मैकडॉनल्ड में मिले बदबूदार खराब बर्गर और अन्य खाद्य सामग्री, फूड लाईसेंस के निलंबन के संस्तुति।
बैरागी कैंप में भाजपा नेता की गाड़ी से तीन गायों की मौत का मामला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीओ सिटी से की मुलाकात, आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग
बैरागी कैंप में तथाकथित समाजसेवी की स्कॉर्पियों ने 3 बेजुबान गायों को कुचला, तीनों की हुई मौत। तथाकथित समाज सेवी करण पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज।