राजेश शर्मा
हरिद्वार। शुक्रवार को आए सीबीएससी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा परिणामों में सफल हुए बच्चों परिवारों में खुशियों का माहौल लगातार जारी है। मॉडल कॉलोनी आवास विकास रानीपुर मोड के रहने वाले फोटोजर्नलिस्ट राजन सहगल की बिटिया वंशिका सहगल ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । बचपन से ही बेहद प्रतिभाशाली वंशिका सहगल ने बताया कि वह आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। ज्वालापुर स्थित सेंट मैरी स्कूल की छात्रा वंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को देते हुए बताया कि शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में उसकी सफलता की राह आसान हुई। वंशिका की सफलता पर सहगल परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो