मनोज सैनी
हरिद्वार। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर महानगर कांग्रेस द्वारा पटाखें चलाकरऔर कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया इसके साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
इस मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत सच्चाई की जीत है झूठ की हार है। कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि कर्नाटक में जनता ने 40 पर्सेंट कमीशन की सरकार को हराने का काम किया है और जनता के मुद्दों की जीत हुई है। नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि कर्नाटक की जीत 2024 का सेमी फाइनल है और 2024 में कांग्रेस लोकसभा चुनाव जीतकर फाइनल जीतने का काम करेगी।
पार्षद राजीव भार्गव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी ने कहा कि कर्नाटक मैं कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और इसी के आधार पर हम 2024 का चुनाव जीतने का काम करेंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष ग्रामीण राजीव चौधरी, मुकर्रम अंसारी, अशोक शर्मा, मनोज सैनी नईम कुरैशी, ऋषभ अरोड़ा, नितिन कश्यप, अशोक गुप्ता, विजय प्रजापति, दीपक कोरी, विमल शर्मा साटू, प्रशांत शर्मा, याज्ञिक वर्मा, शुभम जोशी, रवि ठाकुर, प्रिंस शर्मा, समर्थ अग्रवाल, राजेन्द्र भारद्वाज, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, मुन्ना मास्टर, अथर अंसारी, धनीराम शर्मा, राजेन्द्र चुटैला, पार्षद इसरार सलमानी, रियाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, भूपेंद्र सिराज, पार्षद सुहैल कुरैशी, शोकत अली, रवि कुमार लड्डू, सतेन्द्र वशिष्ठ, रियाजुल अली, तरूण व्यास, मकबूल कुरैशी, अरूण राघव, नवीन सैंस, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।
भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम ने फिर किया प्रदेश की महिलाओं का अपमान। देखें वायरल वीडियो