मनोज सैनी
हरिद्वार। सैनी आश्रम ज्वालापुर में महाराजा भागीरथ जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने महाराजा भागीरथ के चरणों में पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता श्री मुंशी बलबीर सैनी जी ने कहा की महाराजा भागीरथ ने अपनी तपस्या से मां गंगा को धरती पर उतारकर मानव कल्याण का कार्य किया।
हुकुम सिंह सैनी ने कहा की महाराजा भागीरथ सबसे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने मां गंगा में ऐसा जल प्रवाहित किया जिससे मानव शरीर के अनेक कष्टों का निवारण हो सके।
सैनी सभा के अध्यक्ष श्री आदेश सैनी ने कहा की महाराजा भागीरथ ने मनुष्य को मोक्ष के लिए मां गंगा को अवतरित कराया, जिसमें मनुष्य के अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियां मां गंगा में प्रवाहित कर मृत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर भारत भूषण, सैनी सभा के पूर्व अध्यक्ष अनिल सैनी प्रधान, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी, एडवोकेट चंद्र मोहन सैनी, विजय पाल सैनी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय सैनी, राम कुमार सैनी, जय नारायण सैनी, जितेंद्र कुमार सैनी, सुरेश चंद्र सैनी आदि उपस्थित थे।

More Stories
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में ससपा: श्री एम. नागेश्वर राव।
हरिद्वार जनपद में 2027 में 126 परीक्षा केंद्रों में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के कुल 48,320 छात्र-छात्राएं देंगे परीक्षा।
महिला से मारपीट करने वाले युवक को छह माह की कैद।