मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार में मौ0 चाकलान से भाजपा पार्षद कलावती नेगी का पोता सौरभ नेगी दोपहर से लापता हो गया है जिसकी गुमशुदगी की तहरीर पार्षद के पुत्र आनंद सिंह नेगी ने ज्वालापुर कोतवाली में दे दी है।
मिली जानकारी में अनुसार भाजपा पार्षद कलावती का पोता सौरभ नेगी पुत्र आनंद सिंह नेगी उम्र 22 वर्ष दोपहर करीब 12:30 बजे अपनी दुकान धीरवाली से किसी काम से जाना बताकर निकला था, जो की शाम तक घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आ रहा है। जिसके संबंध में आनंद सिंह नेगी ने कोतवाली ज्वालापुर में गुमशुदगी की तहरीर दी है।


More Stories
किसान मजदूर संगठन सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर को सौंपा मांग पत्र।
खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी: एक्सपायरी डेट के 150 किलोग्राम रसगुल्ले नष्ट कराए, पांच प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर 14 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा।
भाजपा में कम नहीं गुटबाजी: शिवालिक नगर चौराहे पर केवल चुनिंदा नेताओं के हटाये गए होर्डिंग।