मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार की महापौर श्रीमती अनिता शर्मा द्वारा आज नगर निगम के जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्यालय एवं अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आम जनता की समस्याओं का निराकरण कराया गया तथा अधिकारियों, कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि आम जनता को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न कटवायें। निर्धारित अवधि में समस्त प्रमाणपत्र जारी किये जाये अथवा आवेदक को सूचित किया जाये कि किस कारण से प्रमाणपत्र जारी करने में विलम्ब हो रहा है। इसके अतिरिक्त भूरे की खोल चैकडैम की सफाई से निकले मलवे को निस्तारण कराने हेतु सम्बन्धित ठेकेदार व अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये गये।
अपर रोड हरिद्वार में कई विद्युत पोल खाली पड़े हुए थे, जिन पर स्ट्रीट लाईट लगाने के निर्देश भी महापौर ने संबंधित अधिकारियों को दिए। सब्जीमण्डी, बडा बाजार, मोतीबाजार आदि यात्री बाहुल्य क्षेत्रों में सड़कों पर कई गड्ढे पाये गये, जिन्हें तत्काल भरवाने के निर्देश दिये गये जिससे कोई दुर्घटना न हो। कुशाघाट व गऊघाट स्थित शौचालय अत्यन्त दयनीय स्थिति में पाये गये जिनकी मरम्मत कराये जाने हेतु सहायक अभियन्ता को निर्देशित किया गया।

More Stories
गांजा रखने वाले को तीन साल की कैद।
सीतापुर रेलवे फाटक बना जाम का जंजाल, अंडरपास की मांग पर कब जागेंगे जिम्मेदार?
बीएचईएल हरिद्वार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारम्भ।