ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लैंड जिहाद पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों के क्रम में आज हरिद्वार के बहादराबाद स्थित नहर पटरी मार्ग पर सैय्यद बाबा रोशन अलीशाह मजार पर प्रशासन की टीम ने कार्यवाही कर ध्वस्त कर दिया।
मजार ध्वस्तीकरण की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांवों से मुस्लिम समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। हंगामा बढ़ने और सड़क पर जाम लगता देख पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों पर लाठियां भांजी। एहतियात के तौर पर बहादराबाद के अलावा आसपास के थाना कोतवाली की पुलिस भी मौके पर बुलाई गई थी।
एसडीएम पूरन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट और शासन द्वारा सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं की सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह के अवैध अतिक्रमण को हटाया जाए। साथ ही लोगों के आवागमन के रास्ते पर अवैध धार्मिक स्थल बनाए गए है जिससे लोगों को परेशानी होती है।
इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं इसे तुरंत हटाया जाए इसी क्रम में आज हमारे द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।