मनोज सैनी
हरिद्वार। म्यु० बोर्ड कर्मचारी यूनियन (रजि0) के अध्यक्ष मुकुल जोशी ने पूर्व पार्षद अमन गर्ग को यूनियन का कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनित किया है। मनोनयन करते हुए यूनियम अध्यक्ष मुकुल जोशी ने कहा की आप एक उर्जावान संगठनात्मक शक्ति से सम्पन्न तथा अपने कार्य के प्रति निष्ठावान सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्त्ता है, मैं आपकी नेतृत्त्व क्षमता से भली-भांति अवगत हूँ।
मैं अपनी शारीरिक अस्वस्थता एवं अन्य अपरिहार्य कारणों से म्यु० बोर्ड कर्मचारी यूनियन (रजि0) के अध्यक्ष के रूप में अपने दायित्वों के निर्वहन में कठिनाईयों का अनुभव कर रहा हॅू ऐसी स्थिति में मुझे एक सहयोगी की आवश्यकता है। उपरोक्तानुसार आपकी कार्य क्षमता एवं अपनी अस्वस्थता के कारण आपको म्यु० बोर्ड कर्मचारी यूनियन (रजि0) में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप नामित करता हूँ।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद