Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

बाढ़ प्रभावित किसानों को 15 हजार प्रति बीघा और मजदूरों को प्रति परिवार 10 हजार की सहायता दे सरकार: चौधरी

सुनील मिश्रा
हरिद्वार। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बाढ़ प्रभावितों को पर्याप्त मदद देने की मांग की है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राजीव चौधरी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को आपदाग्रस्त घोषित किया जाए। बाढ़ से लक्सर, खानपुर आदि रुड़की क्षेत्रों की हालत बहुत खराब है। किसानों की फसलें बाढ़ के पानी के कारण बर्बाद हो चुकी है। घरों में रखा राशन, कपड़े व अन्य जरूरी सामान जलभराव से खराब हो गया है। जलभराव से लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। राजीव चौधरी ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में सरकार से युद्ध स्तर पर प्रभावितों को राहत एवं आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग करते हुए कहा कि जिन लोगों के मकान गिर गए हैं एवं कृषि भूमि बर्बाद हो गई है। उन किसानों को 15 हजार रूपए प्रति बीघा, दैनिक मजदूर करने वालों को प्रति परिवार 10 हजार रूपए की सहायता दी जाए। पशुपालकों के सामने चारे की समस्या बनी हुई है। सरकार को सभी पशुपालकों को 2 माह का भूसा उपलब्ध कराना चाहिए। बाढ़ के कारण सिल्ट आने से बरसाती नदियों का तल जमीन से ऊंचा हो गया है। नदियों में वैज्ञानिक तरीके से चुगान प्रक्रिया को लागू किया जाए। जिससे नदियों का तल ठीक हो सके। नदियों के तटबधों की तुरंत मरम्मत की जाए। चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद सरकार जागी है। आपदा से हुए नुकसान के आकलन के लिए कांगे्रस ने कमेटी का गठन भी किया गया है। कमेटी आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगी। श्रमिक नेता राजवीर सिंह चौहान ने कहा कि रानीपुर विधानसभा का हाल बेहद खराब है। जलभराव के कारण नवोदय नगर, आन्नेकी, रोशनाबाद, टिहरी विस्थापित क्षेत्र काफी नुकसान लोगों को झेलना पड़ा है। कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग एवं ठाकुर रतन सिंह ने कहा कि बाढ़ से किसान, मजदूर, व्यापारी सभी प्रभावित हुए हैं और सरकार से मदद की आस लगाए हुए हैं। सरकार को प्रभावितों को तुरंत मदद उपलब्ध करानी चाहिए। जिससे लोगों को राहत मिल सके। मनीष सैनी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अपने स्तर से नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। नुकसान का आंकलन कर पार्टी को रिपोर्ट दी जाएगी।

Share
error: Content is protected !!