ब्यूरो
बहादराबाद। आर्य समाज रोहालकी किशनपुर का वार्षिक चुनाव रविवार को यज्ञ उपरांत सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ।प्रधान पद पर श्री सुरेश पाल आर्य जी,उप प्रधान मास्टर सुरेश आर्य जी, मंत्री श्री ईश्वर दयाल आर्य जी, उप मंत्री हिमांशु आर्य, कोषाध्यक्ष श्री भोपाल गिरी जी, आय-व्यय निरीक्षक ई.सतीश आर्य जी, पुस्तकालय अध्यक्ष मास्टर दीक्षांत आर्य जी, आर्यवीर दल अधिष्ठाता सौरभ आर्य, अंतरंग सभा सदस्य, श्री अजय मुखिया जी, श्री मास्टर इंद्राज जी, श्री धीरेंद्र आर्य जी, श्री चंदन आर्य जी, श्री विक्रांत आर्य जी, श्री अमित आर्य जी को चुना गया।इस दौरान सभी ने आर्यजनों को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त प्रधान श्री सुरेशपाल आर्य ने कहा कि में आप सभी का धन्यवाद करता हूं जो जिम्मेदारी समाज की मुझे दी गयी है में हर सम्भव उसमें सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करूंगा। आर्य समाज रोहालकी 100 वर्षो से पुरानी संस्था है और दूर दूर से समय समय पर आर्य जगत है विद्वान आते रहे हैं। आर्य समाज द्वारा यज्ञ को ज्यादा से ज्यादा घर-घर तक पहुचाने की कोशिश होगी।साथ ही आने वाली पीढ़ी को नशे-मांस आदि दुर्व्यशनो से दूर करने पर काम किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में आर्य समाज के सदस्य मोजूद रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।