सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने एशियन गेम में कांस्य पदक जीतने के बाद हर की पोड़ी ब्रह्मकुंड पहुंचकर मां गंगा जी की पूजा अर्चना एव आरती कर श्री गंगा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री गंगा सभा द्वारा वंदना कटारिया का स्वागत कर उन्हे गंगाजली प्रसाद एव चुनरी भेंट की। इस अवसर पर गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार,स्वागत मंत्री डॉ सिद्धार्थ चक्रपाणि,गंगा सेवक दल सचिव उज्ज्वल पंडित आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद