
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। श्री रामलीला समिति चौक बाजार ज्वालापुर में चल रही रामलीला में शुक्रवार को रंगमंच पर सीता खोज एवं लंका दहन का मंचन किया गया। इस मौके पर देर रात तक चली रामलीला का हजारों दर्शकों ने आनंद लिया, वही इससे पूर्व कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों श्री गंगा सभा हरिद्वार के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भागवताचार्य पं.वासुदेव मिश्रा, पं.शांतनु शर्मा सराय वाले, राजबीर सिंह चौहान महामंत्री भेल मजदूर कल्याण परिषद इंटक एवं यशवंत सिंह सैनी पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के द्वारा भगवान राम लक्ष्मण की आरती कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने श्री राम लीला समिति के आयोजको को इस पुनीत कार्य के लिए अपनी ओर से मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित दर्शकों से भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष पं शशिकांत वशिष्ठ, महामंत्री शिवम अंगार सोडिया, संयोजक सुबोध बंसल, ईश्वर चंद जैन, शांतनु सिखोला, चंद्र मोहन विद्याकुल, नीरज मंगल, रमन पटवर, संजय बेगमपुरिया, बक्शी चौहान, आशीष अल्हड, लव चौहान, शिवम मिश्रा, विभोर बेगमपुरिया, प्रत्यूष आत्रेय, गजेंद्र वर्मा, प्रिंस कीर्तिपाल, सुरेंद्र वर्मा, विजय गुप्ता, मनोज चौहान, वीरेंद्र झा, सुधीर शर्मा, प्रशांत चौहान, प्रदीप जयवाल आदि ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
More Stories
मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद वंदना कटारिया ने भाजपा नेताओं के साथ की हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता। कहा नहीं बदला जायेगा स्टेडियम का नाम।
नगर निगम जमीन घोटाले के विरोध 3 जून को बड़ा प्रदर्शन करेगी कांग्रेस। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा होंगे शामिल।
आखिरकार रंग लाया कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: धामी सरकार नहीं बदलेगी वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम।