मनोज सैनी
हरिद्वार। जनता कैबिनेट पार्टी से हरिद्वार लोक सभा प्रत्याशी भावना पांडेय ने चुनाव से पूर्व लोक सभा चुनाव की तैयारी कर रहे एक विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक संदिग्ध पेन ड्राइव एसएसपी को दी है। जिसमें उन्होंने दावा किया है की पेन ड्राइव में विधायक की काली करतूतों का चिट्ठा है। जिसकी फोरेंसिक जांच जरूरी है।
[yotuwp type=”videos” id=”jglNNID9HzA” ]
मीडिया से बात करते हुए भावना पांडेय ने बताया कि देहरादून में उनके पुराने पते पर एक पार्शल आया था जिसमें एक पत्र के साथ एक पेन ड्राइव भी थी क्योंकि उन्हें लैपटॉप चलाना नहीं आता है तो वह जुबेर नामक व्यक्ति के पास उक्त पेन ड्राइव लेकर गई जिसमें उन्होंने देखा कि इस पेन ड्राइव में एक विधायक की काली करतूत दिखाई दी। जिसमें एक महिला को विधायक जी ये कह रहे हैं की मेरे 2 बच्चे हैं मैं तुमसे कैसे शादी कर सकता हूं। भावना पांडेय ने कहा की कुछ लोग मुझे फंसाने का षडयंत्र कर रहे है। इसलिए मैने पेन ड्राइव वाली वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल न करते हुए सीधे एसएसपी को जांच के लिए दे दी थी। जिसके बाद आज उनके बयान होने हैं।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।